मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर: भोपा में बारिश से कच्चा मकान ढहा, गरीब परिवार के सामने रहने का संकट

HIGHLIGHTS
- सतपाल पुत्र मनोहरलाल का परिवार लंबे समय से इसी मकान में रह रहा था।
- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर था।
- मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के रहकड़ा गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
जानकारी के अनुसार, रहकड़ा निवासी सतपाल पुत्र मनोहरलाल का कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया। मनोहरलाल अपने परिवार के साथ लंबे समय से इसी मकान में रह रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें कच्चे मकान में रहने को मजबूर होना पड़ रहा था।
मकान के गिरने से परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का आकलन कराने, आर्थिक सहायता देने और उनके रहने की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.