'काशी-अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी', हेमा मालिनी ने भाजपा की बैठक को बताया अहम

HIGHLIGHTS
- बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
- मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
- हेमा मालिनी ने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी आती दिखाई दे रही है।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मथुरा के गांव परखम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में पहुंचीं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा महसूस हो रहा है कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। इस लिहाज से मथुरा में हो रही यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस बैठक के जरिए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की नींव रखी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए पार्टी जिस तरह पहले काम करती रही है, उसी तरह आगे भी लगातार काम करती रहेगी।
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या जाने से जुड़े सवाल पर हेमा मालिनी ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.