मुजफ्फरनगर: JCB की ‘एंट्री’ के नाम पर पैसे लेने का कथित ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS
- बातचीत में रात के समय JCB चलाने की ‘एंट्री’ और पैसे देने की चर्चा सुनाई दे रही है।
- ऑडियो में SHO के नाम पर पैसे लिए जाने का भी दावा किया गया है।
- बताया जा रहा है कि इलाके में करीब आठ दिनों से काम चल रहा है।
मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में रात के समय JCB मशीन चलाने की ‘एंट्री’ के नाम पर कथित रूप से पैसे लिए जाने से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल ऑडियो में ककरौली थाने के ड्राइवर और एक कथित JCB संचालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। बातचीत में रात में JCB चलाने की अनुमति या ‘एंट्री’ देने और इसके बदले पैसे दिए जाने की बात सुनाई दे रही है।
वायरल ऑडियो में कथित JCB संचालक बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुनाई देता है कि इसमें उनकी “बारात चढ़ जाएगी” और पैसे SHO साहब ले रहे हैं। दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति अपनी मजबूरी बताते हुए अपनी तरफ से कुछ करने में असमर्थता जताता हुआ सुनाई देता है।
ऑडियो में यह भी दावा किया गया है कि थाना क्षेत्र में पिछले करीब आठ दिनों से काम चल रहा है और तभी से JCB मशीनों को ‘एंट्री’ दी जा रही है। कथित JCB संचालक बातचीत के दौरान यह भी कहता सुनाई देता है कि उनकी गलती तब होती, जब वे SHO को पैसे नहीं देते।
सोशल मीडिया पर ऑडियो सामने आने के बाद ककरौली थाना क्षेत्र में रात के समय JCB मशीनों के संचालन और कथित ‘एंट्री’ व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि बातचीत में पुलिस अधिकारियों के नाम पर पैसे दिए जाने का दावा किया गया है।
हालांकि, वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इसमें मौजूद आवाजें वास्तव में किन लोगों की हैं और बातचीत में किए गए दावों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मामले को लेकर भोपा CO ने बताया कि वायरल ऑडियो के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है और जल्द कार्रवाई होने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.