मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक अब कहलाएगा अटल चौक

मुजफ्फरनगर। शहर के मीनाक्षी चौक का नाम अब भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाने जा रहा है। 25 दिसंबर को उनकी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। जनवरी में होने वाली पालिका की बोर्ड बैठक में इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके साथ ही, मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक के मार्ग का नाम भी अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया जाएगा।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का जिले से गहरा नाता रहा है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में वह हमेशा सक्रिय भागीदारी करते थे। शहर में आए तो शिव चौक पर अपनी गाड़ी रोककर स्थानीय लोगों से मिलते थे।
चेयरपर्सन ने कहा कि वाजपेयी की स्मृतियों को संजोने के लिए मीनाक्षी चौक का नाम “अटल चौक” करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावित नामकरण से पहले बुधवार को चौराहे और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य कराया जाएगा।
हड़ौली में है भारत रत्न की एकमात्र प्रतिमा
जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एकमात्र प्रतिमा सिसौली क्षेत्र के हड़ौली गांव में स्थित है। यह प्रतिमा भाजपा नेता अनुज बालियान द्वारा स्थापित कराई गई थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.