मुजफ्फरनगर: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तीन वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

HIGHLIGHTS
- तीनों आरोपी अलग-अलग मुकदमों में वारंट के बाद वांछित थे
- साहिल को ग्राम अखलाकपुर से गिरफ्तार किया गया
- अजयपाल उर्फ लाला ग्राम राजपुर का निवासी है
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने रविवार को “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद वांछित चल रहे थे। पुलिस ने सभी को उनके आवास से गिरफ्तार किया और नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” और “मिशन शक्ति-5.0” अभियानों के तहत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के आदेश और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाणीक के निर्देशन में जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी जानसठ रिषिका सिंह और थाना प्रभारी जानसठ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 अगस्त को यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में साहिल पुत्र समसू, निवासी ग्राम अखलाकपुर, थाना जानसठ शामिल है। उसके खिलाफ वाद संख्या 21814/25 और मुकदमा अपराध संख्या 128/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
दूसरे आरोपी अजयपाल उर्फ लाला पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम राजपुर, थाना जानसठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ वाद संख्या 8154/17 और मुकदमा अपराध संख्या 602/17 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
वहीं, तीसरे आरोपी नीशू उर्फ अजीत, निवासी ग्राम राजपुर, थाना जानसठ को वाद संख्या 1927/9/19 और मुकदमा अपराध संख्या 459/19 में धारा 379/411 भादवि के तहत जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक तोमर, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, कांस्टेबल 2184 प्रेम कुमार और कांस्टेबल 223 चरण पाल शामिल रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.