उज्बेकिस्तान ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी समझौता

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा संपन्न
- राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने उन्हें सर्वोच्च राज्य सम्मान दिया
- यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है
ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ पूरी हो गई। यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम की आपूर्ति को लेकर सहमति बनी है।
उज्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑली दाराजली डस्टलिक’ से सम्मानित किया है। रविवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली डस्टलिक से नवाजा। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पुष्टि की कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति को लेकर समझौता होगा। उम्मीद है कि इससे भारत की परमाणु ऊर्जा योजनाओं को लंबे समय तक आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इन समझौतों को भी दिया गया अंतिम रूप
हालांकि, दोनों देशों के बीच बातचीत केवल यूरेनियम आपूर्ति तक सीमित नहीं रही। भारत और उज्बेकिस्तान ‘सिस्टर-सिटी’ और ‘सिस्टर-स्टेट’ से जुड़े तीन समझौतों को भी अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि इन्हें सिर्फ कागजी औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाए, ताकि इन साझेदारियों का असर जमीन पर दिखाई दे।
बैठक में शहरी विकास को लेकर भी चर्चा हुई। उज्बेकिस्तान इस समय ‘नया ताशकंद’ नाम से एक नया शहर विकसित कर रहा है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की ‘गिफ्ट सिटी’ को अध्ययन के लिए एक आदर्श मॉडल के तौर पर पेश किया।
इसके साथ ही उन्होंने उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को भारत आने का निमंत्रण दिया, ताकि वे इस परियोजना की योजना, तकनीक और कार्यान्वयन को करीब से समझ सकें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.