मुजफ्फरनगर: निर्धना गांव में जर्जर बिजली के तारों में लगी आग, चिंगारियां देख ग्रामीणों में दहशत

HIGHLIGHTS
- तारों में आग के बाद काफी देर तक निकलती रहीं तेज चिंगारियां
- सुरक्षा के चलते आसपास के लोगों ने बनाई दूरी
- ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम निर्धना में जर्जर बिजली के तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद तारों से तेज चिंगारियां उठने लगीं, जो काफी समय तक जारी रहीं। बिजली के पोल से आग की लपटें और चिंगारियां निकलती देख आसपास के लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर दूरी बना ली। ग्रामीणों ने इससे बड़े हादसे की आशंका जताई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली के तार काफी समय से जर्जर हालत में हैं। इन तारों में आए दिन स्पार्किंग होती रहती है। शनिवार को भी जर्जर तारों में आग लगने के बाद काफी देर तक चिंगारियां निकलती रहीं। आबादी वाले इलाके में हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, जर्जर तारों के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली के पोल के आसपास लोगों और मवेशियों की आवाजाही रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जर्जर तारों को बदलने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तारों को जल्द बदलने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की गहन जांच कराने की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.