नेपाल दंगों से फंसे मुजफ्फरनगर के व्यापारी लौटे, शिव चौक पर हुआ स्वागत

नेपाल के काठमांडो में हुए दंगों के दौरान फंसे मुजफ्फरनगर के सभी व्यापारी शुक्रवार को सुरक्षित लौट आए। उनका व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। लौटने के बाद सभी ने शिव चौक पर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और प्रसाद अर्पित किया। स्वागत समारोह में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मौजूद रहे।
व्यापारी समूह में शामिल थे भाजपा नेता सुनील तायल, सुशील त्यागी, वरुण धनकर, पवन कुमार, सचिन गुप्ता, आशू बंसल, भोपाल सिंह, प्रवीण गोयल, कुलदीप सिंह और अजय कुमार। ये सभी सात सितंबर को काठमांडो स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे और वहां हुए दंगों में फंस गए थे, जिससे उनके परिजनों में चिंता की स्थिति बनी थी।
शुक्रवार सुबह सभी तीन फ्लाइट में काठमांडो से दिल्ली के लिए रवाना हुए। टिकट की कमी के कारण उन्हें अलग-अलग फ्लाइट लेना पड़ी। दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वे दिल्ली एयरपोर्ट, टर्मिनल-3 पहुंचे। इसके बाद वे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए एक रिसॉर्ट पर रोके जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
व्यापारी सुनील तायल ने बताया कि वहां की स्थिति बहुत खराब थी और उन्हें काफी डर लगा था, लेकिन मुजफ्फरनगर के लोगों ने लगातार कॉल कर हिम्मत बढ़ाई। उन्होंने यह भी कहा कि निजी फ्लाइट कंपनियों ने टिकट के दाम बढ़ा दिए, जबकि भारत के और भी कई लोग नेपाल में फंसे हुए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.