मुजफ्फरनगर: ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये का इजाफा, परिवार को 5 लाख तक कैशलेस इलाज

HIGHLIGHTS
- उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।
- मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि करने और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुरक्षा देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह ऐलान किया। मंगलवार दोपहर 2 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए वक्ताओं ने ग्राम प्रहरियों के कार्य और उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
पुलिस की आंख और कान की तरह काम करते हैं ग्राम प्रहरी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस की आंख और कान की तरह कार्य करते हैं। गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उनकी ओर से दी गई सूचनाओं के आधार पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और संभावित घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में रालोद विधायक राजपाल बालियान, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और एसएसपी सूरज राय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.