CJP प्रदर्शन में शामिल दंगाइयों का पासपोर्ट होगा रद्द! हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

HIGHLIGHTS
- CJP प्रदर्शन में हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की।
- पुलिसकर्मियों पर हमले और संपत्ति नुकसान के मामलों में सख्त कार्रवाई की तैयारी।
- हिंसा में शामिल पाए जाने वालों के पासपोर्ट रद्द करने पर विचार।
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस उन लोगों के पासपोर्ट रद करने पर विचार कर रही है, जो हिंसक घटनाओं में सीधे तौर पर शामिल पाए जाएंगे। बुधवार रात जंतर मंतर के पास हुए प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
जंतर मंतर के पास ड्यूटी पर जा रहे इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने पीटीआई को बताया कि करीब 4,000 से 5,000 लोगों की भीड़ जमा थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक, भीड़ ने लाठियों, डंडों, पत्थरों और अन्य नुकीली चीजों से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वर्दी में होने के बावजूद उन पर हमला किया गया और किसी तरह वहां से निकल सके।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने उन लोगों की पहचान शुरू कर दी है, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन कई दिनों से जंतर मंतर पर चल रहा है। अब तक अधिकतर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं, लेकिन कुछ घटनाओं में हिंसा सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है।
पुलिस की ओर से पासपोर्ट रद करने पर विचार को हिंसा और सुरक्षा बलों पर हमला करने वालों के खिलाफ निवारक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल, हिंसा में शामिल लोगों की पहचान और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.