CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, डेढ़ घंटे चली सुनवाई

HIGHLIGHTS
- सौरव दास और आशुतोष रांका पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
- मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों की पेशी हुई।
- जमानत पर सुनवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सौरव दास और आशुतोष रांका के लिए बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद दोनों नेताओं की जमानत याचिका पर एक बार फिर सुनवाई हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली सुनवाई के बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेपी के दोनों सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पेशी के लिए मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में लाया गया। इस अदालत में दोनों की यह तीसरी पेशी थी। इससे पहले हुई दो सुनवाइयों में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
तीसरी बार बेल बॉन्ड भरवाने के बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई। अब जमानत को लेकर फैसला कोर्ट को करना है। यदि अदालत जमानतियों से संतुष्ट होती है, तो दोनों को रिहा किया जा सकता है। वहीं, उपयुक्त जमानती पेश नहीं कर पाने की स्थिति में उन्हें तीसरी बार भी जेल भेजा जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.