पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से तनाव पर की चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन के लिए धन्यवाद

पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से दूरभाष पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव और बदलते हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जॉर्डन के राजा से मौजूदा परिस्थितियों पर चिंता साझा की और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने जॉर्डन की जनता की सुरक्षा और कल्याण के लिए भारत के समर्थन की भी पुनर्पुष्टि की। साथ ही, इस चुनौतीपूर्ण समय में जॉर्डन में रह रहे भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उन्होंने किंग अब्दुल्ला का आभार व्यक्त किया।
इस बीच, ईरान के साथ जारी तनावपूर्ण हालात के संदर्भ में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया। तेल अवीव में एक भारतीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से लंबी बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने इस्राइल के प्रति समर्थन और स्पष्ट रुख के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राइल में भारतीयों के प्रति गहरा सम्मान और स्नेह है। हालांकि, बातचीत के विस्तृत ब्योरे साझा नहीं किए गए, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि विभिन्न देशों के नेताओं से भी उनकी चर्चा हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.