पीएम मोदी ने हरियाणा के भाजपा विधायकों से की मुलाकात, सरकार के कामकाज का लिया फीडबैक

HIGHLIGHTS
- पीएम मोदी ने हरियाणा के सभी बीजेपी विधायकों से मुलाकात की।
- 7 लोक कल्याण मार्ग पर राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई।
- विधायकों से विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर फीडबैक लिया गया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर विधायकों से फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री ने बताया कि बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरचाना गुप्ता, राज्य सरकार के मंत्री और पार्टी के विधायक शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने विधायकों के साथ अलग-अलग विषयों पर संवाद किया और जनता से जुड़े मामलों को लेकर उनके अनुभव व सुझाव जाने।
इस दौरान जनसेवा को और प्रभावी बनाने तथा सरकार के कामकाज में जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
इलेक्ट्रिक बस से पीएम आवास पहुंचे विधायक
प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा विधायक हरियाणा भवन से इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। सभी के एक साथ इलेक्ट्रिक बस से प्रधानमंत्री आवास पहुंचने की पहल के जरिए स्वच्छ परिवहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विधायकों से सीधे लिया फीडबैक
प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान हरियाणा के जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा की। वहीं, विधायकों से सीधे सरकार के कामकाज का फीडबैक लेकर जमीनी स्थिति और लोगों की अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.