असम में नई सरकार के गठन की तैयारी तेज, 12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

असम में नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य में शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटनरी फील्ड में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्य सचिव रवि कोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की गई है। बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रोटोकॉल और समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।
राजनीतिक प्रक्रिया के तहत भाजपा संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 126 में से 102 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता में मजबूत वापसी की है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इस चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.