मुजफ्फरनगर: आजाद समाज पार्टी-AIMIM गठबंधन पर भोकरहेड़ी में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में आजाद समाज पार्टी और AIMIM के गठबंधन पर खुशी मनाई गई।
- गुरुवार शाम मदरसा इजहारुल उलूम में दोनों दलों के कार्यकर्ता जुटे।
- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गठबंधन का जश्न मनाया।
मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच हुए गठबंधन को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
गुरुवार शाम भोकरहेड़ी स्थित मदरसा इजहारुल उलूम में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने गठबंधन की खुशी में मिठाई बांटी।
आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंकुर गंगवालिया ने कहा कि यह गठबंधन प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सफलता की उम्मीद जताई।
वहीं, AIMIM के नगर अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद ने कहा कि गठबंधन से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ा है और उनमें उत्साह का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों को इस गठबंधन का फायदा मिलेगा।
इस अवसर पर शाहिद, इंतजार, परवेज, शाकिब, कासिम, वसीम, मुजफ्फर, मुनव्वर, साजिद, मुर्तुजा, शमीम, नसीम, जमील, अनिकेत, अंकित, अभिषेक, सोनू, बाबू, आकाश, बहादुर, सद्दाम, नकुल, सचिन, वासु, वंश, विनीत, नवनीत और मनीष सम्राट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.