पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे कर्मचारी; सरकार के सामने रखीं 2 शर्तें

HIGHLIGHTS
- कर्मचारी संगठन ने दोनों सरकारी पत्र वापस लेने की शर्त रखी है।
- 27 अगस्त को गैरहाजिर कर्मचारियों से जुड़ा पत्र वापस लेने की मांग है।
- बुधवार को जारी ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ पत्र पर भी आपत्ति जताई गई।
चंडीगढ़। पंजाब के हड़ताल पर गए सरकारी कर्मचारी अब काम पर लौटेंगे। कर्मचारी संगठन के नेता सुखचैन सिंह खैहरा ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। हालांकि, हड़ताल खत्म करने के साथ उन्होंने सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें भी रखी हैं।
खैहरा ने कहा कि मुख्य सचिव की ओर से किए गए वादे के अनुसार 27 अगस्त को गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जारी पत्र वापस लिया जाना चाहिए। इसके अलावा बुधवार को जारी किए गए ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ संबंधी पत्र को भी वापस लेने की मांग की गई है।
खैहरा ने साफ कहा कि दोनों पत्र वापस लेने होंगे। ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी दोबारा हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं।
लंबित मांगों पर भी होगी बातचीत
कर्मचारी संगठन नेता ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इन पर सरकार के साथ बातचीत जरूरी है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ जल्द बैठक कराई जाए, ताकि अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा के जरिए समाधान निकाला जा सके।
खैहरा के मुताबिक, मुख्य सचिव की ओर से पहले दिए गए आश्वासन के तहत कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाना था। अब कर्मचारियों की नजर सरकार द्वारा दोनों पत्र वापस लिए जाने और मुख्यमंत्री के साथ बैठक की तारीख तय किए जाने पर है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.