होली के दिन यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाए विशेष कदम

नई दिल्ली। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उत्तर रेलवे और अन्य जोन से दिल्ली आने-जाने वाली करीब 750 विशेष ट्रेनों का संचालन घोषित किया गया है। अधिकारियों का अनुमान है कि यह संख्या 31 मार्च तक 1,200 से अधिक हो जाएगी।
इनमें से अधिकांश ट्रेनें सीधे दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से चलेंगी। इसके अलावा, उत्तर रेलवे क्षेत्र के अन्य बड़े स्टेशनों से भी विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी। इसका उद्देश्य दिल्ली के स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करना और यात्रियों को सुरक्षित और सहज यात्रा सुविधा देना है।
प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी रोक
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशनों पर 26 फरवरी से 3 मार्च तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार यात्रियों और महिलाओं को इस नियम से छूट दी गई है।
पार्सल सेवा अस्थायी रूप से बंद
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल के कई प्लेटफार्मों पर 1 मार्च से 3 मार्च तक पार्सल सेवा भी बंद रहेगी। नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 और 14/15 तथा आनंद विहार टर्मिनल के प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर आने-जाने वाली ट्रेनों में पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा नहीं होगी।
यात्रियों को केवल अपने व्यक्तिगत सामान को ही कोच में ले जाने की अनुमति होगी। वहीं, पंजीकृत समाचार पत्र और पत्रिकाओं की बुकिंग सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए जारी रहेगी।
पिछले साल की तुलना
पिछले वर्ष होली के दौरान उत्तर रेलवे ने 280 विशेष ट्रेनों का संचालन किया था। इस बार यह संख्या 350 से अधिक होगी। नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने वाले यात्रियों को विशेष ट्रेनों से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.