अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, तीन नए सदस्यों की नियुक्ति; जानें कौन-कौन बने सदस्य

HIGHLIGHTS
- ट्रस्ट की बैठक मणिराम दास छावनी में आयोजित की गई।
- बैठक के दौरान आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
- नए सदस्यों की नियुक्ति तीन खाली पदों के लिए की गई।
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाली पड़े तीन सदस्य पदों पर बुधवार को नियुक्ति कर दी गई। मणिराम दास जी की छावनी में हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इन तीन पदों को भरा गया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि, अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और महंत दिनेन्द्र दास की मौजूदगी में मणिराम दास छावनी में बैठक हुई। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट के तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई। इनकी नियुक्ति चंपत राय, राजेश मिश्रा और स्वर्गीय विमलेन्द्र मोहन मिश्रा के स्थान पर की गई है। अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.