छठ महापर्व पर सोनिया विहार घाट पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, नाव से किया व्रतियों का अभिवादन

HIGHLIGHTS
- दिल्ली सहित देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोनिया विहार स्थित छठ घाट पहुंचीं।
- उनके साथ मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली। दिल्ली सहित देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोनिया विहार स्थित छठ घाट पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी नाव पर सवार दिखाई दिए।
सोनिया विहार के छठ घाट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डूबते सूर्य की आराधना की। नाव से घाट का भ्रमण करते हुए उन्होंने वहां मौजूद व्रतियों का अभिवादन किया।
कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी नाव पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने छठी मैया का गीत भी सुनाया।
मनोज तिवारी पीले रंग का कुर्ता-धोती पहनकर और सिर पर गमछा बांधकर घाट पहुंचे। वहीं, उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढलते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाथ जोड़कर सभी व्रतियों का अभिवादन किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.