छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई बस, 3 लोगों की मौत; कई घायल

HIGHLIGHTS
- सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था और आसपास ट्रैफिक कोन लगाए गए थे।
- पुलिस के अनुसार, बस चालक संभवतः चेतावनी संकेतों को नहीं देख पाया।
- बस में फंसे घायलों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एक निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं।
सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के दारचुरा गांव के पास हुई। निजी बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी और उसमें 22 लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे एक खराब ट्रक खड़ा था। आने वाले वाहनों के चालकों को सतर्क करने के लिए ट्रक के आसपास ट्रैफिक कोन लगाए गए थे। इसके बावजूद बस चालक संभवतः इन्हें देख नहीं पाया और बस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, अधिकारी के अनुसार, आठ से दस लोग घायल हुए हैं।
गैस कटर की मदद से निकाले गए घायल
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। बस में फंसे घायल यात्रियों को गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सिमगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.