पंजाब में बदला स्कूलों का समय, 1 अक्टूबर से सुबह 8:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

HIGHLIGHTS
- पंजाब में स्कूल शिक्षा विभाग ने नई समय-सारिणी जारी की है।
- नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।
- स्कूलों में कुल आठ पीरियड निर्धारित किए गए हैं।
पंजाब। मौसम में बदलाव को देखते हुए पंजाब में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक कार्यालय की ओर से जारी नई समय-सारिणी के मुताबिक 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में कुल आठ पीरियड होंगे।
दोपहर 12:15 बजे होगा रिसेस
नई टाइमिंग के अनुसार सुबह 8:30 से 8:55 बजे तक प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद पहला पीरियड 8:55 से 9:35 बजे तक चलेगा। दूसरा पीरियड 9:35 से 10:15 बजे और तीसरा पीरियड 10:15 से 10:55 बजे तक होगा। चौथा पीरियड 10:55 से 11:35 बजे तक निर्धारित किया गया है।
पांचवां पीरियड 11:35 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद विद्यार्थियों को 35 मिनट का रिसेस दिया जाएगा। रिसेस का समय दोपहर 12:15 से 12:50 बजे तक रहेगा।
2:50 बजे होगी छुट्टी
रिसेस के बाद छठा पीरियड दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक होगा। सातवां पीरियड 1:30 से 2:10 बजे और आठवां व अंतिम पीरियड 2:10 से 2:50 बजे तक चलेगा। इस तरह स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।
विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार यह व्यवस्था अक्टूबर महीने के लिए लागू की गई है। इसके बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के समय को लेकर विभाग की ओर से आगे निर्णय लिया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.