पन्ना में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ जैसा संकट

HIGHLIGHTS
- जिले में अब तक औसतन 868.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
- अजयगढ़ में सबसे अधिक 1344.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
- पन्ना में 941.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
पन्ना। जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अतिवृष्टि की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवागमन के रास्ते पूरी तरह बाधित हो गए हैं और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
अभी तक 34.2 इंच वर्षा दर्ज
भू-संसाधन प्रबंधन (कार्यालय कलेक्टर) की ओर से बुधवार, 2 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक औसतन 868.2 मिमी (34.2 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा का 73.8 प्रतिशत है। अजयगढ़ क्षेत्र में सबसे अधिक 1344.8 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा पन्ना में 941.5 मिमी, पवई में 873.1 मिमी और अमानगंज में 845.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
कलेक्टर ने दो दिन का अवकाश किया घोषित
मार्गों के बाधित होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 2 सितंबर और 3 सितंबर 2026 को दो दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।
अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ
अत्यधिक बारिश को देखते हुए पन्ना कलेक्टर ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी रहेगी। वहीं, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक अमला बारिश की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी जलभराव होने पर तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.