बालाघाट पहुंचे मोहन भागवत, बोले- भाषण नहीं, काम ही जरूरी

HIGHLIGHTS
- डॉ. मोहन भागवत मंगलवार 6 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचे।
- लांजी क्षेत्र के कारंजा गांव में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- नवनिर्मित स्मृति भवन का लोकार्पण किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार (6 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के लांजी क्षेत्र स्थित कारंजा गांव में नवनिर्मित स्मृति भवन और माधव नेत्रालय का लोकार्पण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भाषण जरूरी नहीं है, काम ही जरूरी है।
'जहां काम हो रहा हो, वहां ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं'
RSS प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि जहां सीधा काम हो रहा होता है, वहां ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसलिए भाषण जरूरी नहीं, बल्कि काम जरूरी है।
मोहन भागवत ने कहा कि भाषण समाप्त हो जाता है और लोग उसे भूल भी जाते हैं, लेकिन काम हमेशा बना रहता है।
बालासाहेब और भाऊराव का किया जिक्र
उन्होंने कहा, ‘स्वर्गीय बालासाहेब जी और स्वर्गीय भाऊराव जी हो सकता है कि हर किसी को उनके बारे में विस्तार से जानकारी न हो, लेकिन हम सब उन्हें जानते हैं क्योंकि उनका पूरा जीवन हमारे देशवासियों की सेवा में समर्पित था।’
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.