इत्र की बोतलों में तरल सोने की तस्करी का खुलासा, मुंबई एयरपोर्ट पर 3.05 करोड़ का गोल्ड जब्त

HIGHLIGHTS
- मुंबई एयरपोर्ट पर देश में पहली बार इत्र की बोतलों में तरल सोने की तस्करी पकड़ी गई।
- सीमा शुल्क विभाग ने 10 यात्रियों से 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया।
- बरामद सोना 24 कैरेट शुद्धता का है, जिसकी कीमत करीब 3.05 करोड़ रुपये बताई गई।
मुंबई। सीमा शुल्क विभाग की मुंबई इकाई ने देश में पहली बार इत्र की बोतलों के जरिए तरल सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। इस कार्रवाई में 10 यात्रियों के पास से 24 कैरेट शुद्धता वाला 2.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.05 करोड़ रुपये बताई गई है।
एक अधिकारी के मुताबिक, मुंबई हवाई अड्डे पर 28 और 29 नवंबर के बीच हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने यह सोना बरामद किया। उन्होंने बताया कि तस्करों ने सोने की तस्करी के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। कीमती धातु को तरल रूप में बदलकर इत्र की बोतलों में छिपाया गया था।
ट्रॉली बैग और ईयरबड्स में भी छिपाया था सोना
अधिकारी ने बताया कि देश में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। जांच के दौरान ट्रॉली बैग के पेंचों, तारों और पहियों के अलावा ईयरबड्स के अंदर भी सोना छिपाए जाने की जानकारी मिली है।
फिलहाल, सीमा शुल्क विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.