'धीरेंद्र शास्त्री BJP के एजेंट', कांग्रेस नेता गोविंद सिंह बोले- जनता को कर रहे गुमराह

HIGHLIGHTS
- कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला।
- झांसी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें भाजपा का एजेंट बताया।
- गोविंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री की शिक्षा और धार्मिक ज्ञान पर सवाल उठाए।
भिंड। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है। झांसी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कथावाचक को भाजपा का एजेंट बताया और उनकी शिक्षा, धार्मिक ज्ञान तथा कथाओं की विषयवस्तु पर सवाल उठाए। गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक कथाओं के जरिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री कथा के माध्यम से धन जुटाते हैं और उससे अपने परिवार की संपत्ति बढ़ाते हैं। उन्होंने दावा किया कि शास्त्री ने जमीनें खरीदी हैं और उन पर कब्जे भी किए हैं।
धीरेंद्र शास्त्री के धार्मिक ज्ञान पर सवाल
गोविंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री की धार्मिक व्याख्याओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे भगवान राम के पांच पिता होने जैसी बातें करते हैं। कांग्रेस नेता ने उनकी शिक्षा और ज्ञान पर भी टिप्पणी की। उनका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री को धार्मिक विषयों की पर्याप्त जानकारी नहीं है।
बोले- सवाल लिखकर दूंगा, जवाब नहीं दे पाएंगे
गोविंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने सवाल लिखकर उन्हें देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि कथावाचक उन सवालों के जवाब नहीं दे पाएंगे।
हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे बागेश्वर धाम जाकर सीधे धीरेंद्र शास्त्री से सवाल करेंगे, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। गोविंद सिंह ने कहा कि वे ऐसे लोगों से सवाल पूछने के लिए नहीं जाते।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.