राम मंदिर में सूर्य तिलक समारोह, पीएम मोदी ने वर्चुअली लिया हिस्सा

नई दिल्ली/अयोध्या: रामनवमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अयोध्या स्थित राम मंदिर में आयोजित सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजे भगवान सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ीं, जिससे सूर्य तिलक का दिव्य दृश्य बना। यह विशेष अनुष्ठान करीब चार मिनट तक चला। खास बात यह रही कि यह तिलक उसी समय हुआ, जिसे परंपरा के अनुसार भगवान श्रीराम के जन्म का क्षण माना जाता है।
शुभ योगों में मनाई गई रामनवमी
इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का भी विशेष संयोग बना, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया। सूर्य तिलक के साथ-साथ रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बन सके।
PHOTO | On Ram Navami, PM Narendra Modi (@narendramodi) offers prayers to Lord Ram and observes the Surya Tilak ceremony at Ayodhya's Ram Mandir virtually.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/vqj9hLBPRP
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
पीएम मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं
PHOTO | On Ram Navami, PM Narendra Modi (@narendramodi) offers prayers to Lord Ram and observes the Surya Tilak ceremony at Ayodhya's Ram Mandir virtually.
(Source: Third Party) pic.twitter.com/vqj9hLBPRP
रामनवमी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन त्याग, तप और संयम का प्रतीक है और उनके आदर्श हर परिस्थिति में सही मार्ग दिखाने की प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम के आदर्श केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो और देश विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.