योगी से मिलने बिहार से पहुंची महिला, बोली- आपके दर्शन करेके रहल त आ गइलीं

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
- इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
- मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ किया जाए और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक परेशानी न हो।
- उन्होंने कहा कि समाधान प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और गुणव…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ किया जाए और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाधान प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित होनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को इलाज या सहायता के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और दबंग तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम के दौरान बिहार से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और स्थानीय भाषा में अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे उनका हालचाल और समस्या पूछी। महिला ने बताया कि वह सिर्फ मुख्यमंत्री के दर्शन करने आई हैं और उन्हें कोई विशेष परेशानी नहीं है।
इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें सलाह दी कि इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सभी सदस्यों का विशेष ध्यान रखा जाए और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.