गुजरात में नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराने और शादी की साजिश का आरोप, तीन गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- मेहसाणा में 24 अक्टूबर को नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी।
- पुलिस ने तकनीकी निगरानी और CCTV फुटेज की मदद से दोनों लड़कियों को तलाशा।
- दोनों लड़कियां उनावा की दरगाह में दो दिनों तक रही थीं।
अहमदाबाद। गुजरात के मेहसाणा जिले में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए बहलाने और उसकी शादी कराने की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल संधि, शाकिर पठान और आसिफ कव्वाली के रूप में हुई है। वहीं, मामले में नामजद एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की 24 अक्टूबर को अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर शाकिर पठान उसे उनावा ले गया था। बताया गया कि उसने यह कदम अब्दुल के कहने पर उठाया था। अब्दुल उस दूसरी लड़की का चाचा है, जो नाबालिग के साथ दरगाह गई थी।
मौलवी से कराई गई मुलाकात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियों को कथित तौर पर उनावा स्थित दरगाह में मौलवी आसिफ कव्वाली से मिलवाया गया था। आरोप है कि मौलवी ने नाबालिग को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने के लिए तैयार किया। इसके बाद उसे बुर्का पहनाया गया और नमाज पढ़वाई गई। इतना ही नहीं, उसे एक नया नाम भी दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां लगातार दो दिनों तक दरगाह में रही थीं। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को ढूंढकर सुरक्षित बचा लिया।
आरोप है कि मौलवी आसिफ कव्वाली नाबालिग लड़की की शादी शाकिर पठान से कराने की योजना बना रहा था। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.