दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरीं हजारों मछलियां; लूटने की मची होड़

HIGHLIGHTS
- मछलियों से लदा ट्रक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था।
- अचानक ट्रक का टायर फट गया।
- टायर फटने के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।
गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर बुधवार को मछलियों से लदा ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मछलियों से भरा ट्रक डीएमई से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका टायर फट गया।
टायर फटने के बाद चालक ट्रक को संभाल नहीं सका और वाहन सड़क पर पलट गया। पीछे से आ रही कार भी ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने कार सवार घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सड़क पर बिखरी हजारों मछलियां
ट्रक के पलटने से उसमें लदी हजारों मछलियां सड़क पर फैल गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर बिखरी मछलियों को उठाने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया।
दुर्घटना के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.