दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया तलाशी अभियान

HIGHLIGHTS
- सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर कराए गए खाली।
- दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें पहुंचीं।
- बॉम्ब स्क्वॉड ने भी चलाया सघन तलाशी अभियान।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर दो स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।
हुमायूं रोड स्थित एसपीवी और आरएस जूनियर मॉडर्न स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। काफी खोजबीन के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद धमकी को हॉक्स करार दिया गया। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.