यूपी में छह जिलों को मिले प्रभारी डीपीआरओ, 10 अधिकारियों के तबादले

HIGHLIGHTS
- अमरोहा, सहारनपुर और कानपुर के एडीपीआरओ को नए जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रयागराज और हमीरपुर के अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है।
- मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास का प्रयागराज तबादला किया गया है।
पंचायती राज विभाग ने छह जिलों में प्रभारी जिला पंचायतीराज अधिकारियों (डीपीआरओ) की तैनाती की है। नियमित डीपीआरओ की नियुक्ति होने तक इन जिलों में प्रभारी डीपीआरओ कामकाज संभालेंगे। इनके अलावा कुल 10 अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है।
अमरोहा के एडीपीआरओ विमल कुमार को हाथरस, सहारनपुर के एडीपीआरओ अमित कुमार त्यागी को मैनपुरी, कानपुर के एडीपीआरओ अभिलाष बाबू को एटा, प्रयागराज के एडीपीआरओ हेमचंद्र यादव को बांदा, गाजीपुर के एडीपीआरओ अभय राज को गाजीपुर और हमीरपुर के एडीपीआरओ सुरेश कुमार धुरिया को औरैया का प्रभारी डीपीआरओ बनाया गया है।
वहीं, मीरजापुर के एडीपीआरओ प्रेमदास को प्रयागराज का एडीपीआरओ नियुक्त किया गया है। हाथरस के एडीपीआरओ राकेश बाबू को आगरा का एडीपीआरओ बनाया गया है।
गाजीपुर के एडीपीआरओ और प्रभारी डीपीआरओ रमेश चंद्र उपाध्याय को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग से संबद्ध किया गया है। वहीं, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी गाजीपुर जितेन्द्र कुमार गौड को इसी पद पर कन्नौज स्थानांतरित किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.