उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारी बारिश से मकान में घुसा मलबा, तीन लोगों की मौत

HIGHLIGHTS
- एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया।
- काफी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया।
- मृतकों की पहचान प्रेमा देवी, मनीष और कल्पना के रूप में हुई।
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह बारिश के बाद हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई। पहाड़ी से खिसका भारी मलबा आवासीय मकान के अंदर जा घुसा, जिससे घर में मौजूद तीन लोग उसमें दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, मनीष (17) पुत्र राजेंद्र राम और कल्पना (19) पुत्री राजेंद्र राम के रूप में हुई है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि उडयूडा में बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और आपदा राहत दल को घटनास्थल पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.