पप्पू गिरधारी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की बरेली में फिर दबिश, बेटे रिंकू पर भी नजर

HIGHLIGHTS
- रेखा आर्य ने पिछले सप्ताह पति के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
- पप्पू गिरधारी और उनके मैनेजर की बातचीत का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
- ऑडियो में बेटे रिंकू का जिक्र होने के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ने की संभावना है।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी पर उत्पीड़न के आरोपों के बाद उत्तराखंड पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार को बरेली में दोबारा दबिश दी और उनके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई।
पुलिस को आशंका है कि पप्पू गिरधारी अपने मैनेजर के लगातार संपर्क में हैं। सर्विलांस के जरिए पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिलने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पप्पू गिरधारी और उनके करीबियों पर कार्रवाई की जा सकती है। उत्तराखंड पुलिस दबिश देने के बाद लौट गई, लेकिन उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया।
गोपनीय तरीके से तलाश में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में उत्तराखंड पुलिस गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है। पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पिछले सप्ताह अपने पति पप्पू गिरधारी के खिलाफ उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
बेटे रिंकू पर भी कस सकता है शिकंजा
इस मामले में पप्पू गिरधारी और उनके मैनेजर के बीच बातचीत का एक ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें गिरधारी अपने मैनेजर को परेशान नहीं होने का भरोसा देते हुए कहते हैं कि उनका बेटा रिंकू सब कुछ संभाल लेगा।
ऑडियो में मैनेजर इस बात पर आपत्ति भी जताती है, लेकिन गिरधारी उसे भरोसा देते रहते हैं कि रिंकू इस मामले को देख रहा है और सब कुछ संभाल लेगा। ऐसे में पप्पू गिरधारी तक पहुंचने के लिए उत्तराखंड पुलिस उनके बेटे रिंकू पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.