लिफ्ट देने के बहाने महिला से ठगी, पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर उतरवाए कुंडल

HIGHLIGHTS
- महिला 2 अक्टूबर को छपार से पावटी खुर्द जा रही थीं।
- रोहाना मिल के पास लाल स्कूटी सवार युवक ने लिफ्ट दी।
- रेलवे फाटक से पहले युवक ने स्कूटी रोक दी।
चरथावल। लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर एक महिला से कुंडल छीनने का मामला सामने आया है। छपार थाना क्षेत्र की कलसुमन पत्नी शमशेर 2 अक्टूबर की सुबह करीब 10:40 बजे छपार से पावटी खुर्द जा रही थीं। इसी दौरान रोहाना मिल के पास लाल रंग की स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक ने उन्हें लिफ्ट देने की बात कही।
रोहाना मिल रेलवे फाटक से पहले युवक ने स्कूटी रोक दी। उसने महिला से कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है और पुलिस उनके कुंडल उतरवा लेगी। युवक की बात पर भरोसा कर महिला ने अपने दोनों कुंडल उतार दिए।
महिला के कुंडल उतारने के बाद युवक ने उन्हें अपनी जेब में रख लिया और महिला को वहीं उतारकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था।
इसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.