यमुनानगर में 10 फीट के अजगर ने निगला 20 किलो का कुत्ता, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

HIGHLIGHTS
- यमुनानगर के हैदरपुर गांव के खेतों में करीब 10 फीट लंबा अजगर मिला।
- खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने अजगर को देखा और आसपास के लोगों को सूचना दी।
- अजगर ने करीब 20 किलो वजन के व्यस्क कुत्ते को निगल लिया था।
- वन्य प्राणी विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया।
छछरौली (यमुनानगर)। वन्य जीव प्राणी विहार से सटे गांव हैदरपुर के खेतों में शनिवार को करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
अजगर ने करीब 20 किलो वजन वाले एक व्यस्क कुत्ते को निगल लिया था। सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू किया। वर्षा के मौसम में वन्यजीवों के खेतों और आबादी वाले इलाकों के आसपास नजर आने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में एक अजगर मिला था, जिसने बकरी को निगल लिया था।
वाइल्ड लाइफ निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि वन्य जीव प्राणी विहार से सटे हैदरपुर गांव के खेतों में अजगर मिलने की सूचना मिली थी। टीम ने सावधानी बरतते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अजगर ने एक व्यस्क कुत्ते को निगला हुआ था।
इंसान पर नहीं करते हमला
अजगर सामान्य परिस्थितियों में इंसानों पर हमला नहीं करते हैं, लेकिन छेड़छाड़ करने या उन्हें पकड़ने की कोशिश करने पर वे आक्रामक हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
खेतों या आबादी के आसपास सांप अथवा अजगर नजर आने पर उनके पास जाने, उन्हें पकड़ने या परेशान करने की कोशिश न करें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.