योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र को अस्थिर करने की हो रही कोशिश

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा।
- सीएम योगी ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है।
- गुरुवार को गाजियाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा आयोजित होगी।
लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि जनता कांग्रेस और इंडी गठबंधन को लगातार नकार रही है। मुख्यमंत्री आज गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर टिका हुआ है। यही हमारी राष्ट्रीय शक्ति का आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की ओर से लगातार नकारे जा रहे कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह भारत के लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश लेकर गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा में शामिल होकर इंडी गठबंधन के खिलाफ लगातार अपना रुख जाहिर कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.