उत्तर प्रदेश
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी ने किया स्वागत

HIGHLIGHTS
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।
- उन्होंने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल बना रहा। नितिन नवीन ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की।



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.