मुजफ्फरनगर में 7 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रिक कांटा भी बरामद

HIGHLIGHTS
- बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले पुलिस चेकिंग कर रही थी।
- कार्रवाई 1 अक्टूबर की शाम करीब 6:15 बजे की गई।
- आरोपी के पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से इलेक्ट्रिक कांटा भी मिला। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान महमूद नगर निवासी शौकीन पुत्र मुन्ना मिस्वी के रूप में हुई है।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे मामले की जानकारी मीडिया को दी। पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर की शाम करीब 6:15 बजे बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले शौकीन की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 7 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रिक कांटा बरामद हुआ।
पुलिस का कहना है कि आरोपी स्मैक बेचने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।
खुद सेवन और खरीद-फरोख्त की बात कही
पूछताछ के दौरान शौकीन ने पुलिस को बताया कि वह खुद स्मैक का सेवन करता है और अपने खर्च के लिए इसकी खरीद-फरोख्त भी करता है। उसके अनुसार वह स्मैक की एक पुड़िया 300 रुपये में बेचता था और सुनसान स्थानों पर लोगों को स्मैक बेचता था।
नशे के कारोबार के लिंक खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब आरोपी से जुड़े नशे के कारोबार के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शौकीन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/17 के तहत पहले से एक मुकदमा दर्ज है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.