कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले शामिल हैं। शासन की ओर से यह निर्णय चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस फेरबदल से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और आपातकालीन चिकित्…

रुद्रपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पहाड़गंज क्षेत्र में नजूल और सीलिंग भूमि पर बने सैकड़ों भवन अब ध्वस्तीकरण की जद में आ गए हैं। जांच के बाद करीब 200 भवनों को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 199 भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराए। संयुक्त टीम ने मौके पर की कार्रवाई मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय के नेतृ…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा व्यवस्था को और अधिक सुगठित बनाने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) में सख्त प्रावधान जोड़े जाएं। रात में वाहनों की आवाजाही पर सख्त रोक मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही केवल आवश्यक सेवाओं और ट्रकों…

हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर स्थित एक वाइन शॉप में देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान की खबर सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी दुकान और ऊपर बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब दो बजे एक राहगीर ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब साढ़े चार बजे सुबह…

रामनगर। रामनगर की बेटी कृतिका कुलाश्री ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए वित्त अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में कृतिका टिहरी में उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा काशीपुर के लिटिल स्कॉलर स्कूल से पूरी की। इसके बाद राजस्थान स्थित वनस्थली विद्यापीठ से बीटेक की डिग्री हासिल की। कृतिका ने वर्ष 2021 में पहली बार पीसीएस…