उत्तराखंड
कोटद्वार: कोलहू नदी पार करते समय हादसा, तेज बहाव में बह गई मां-बेटी; पति की बची जान

HIGHLIGHTS
- परिवार यूपी के बगनाला गांव से बाइक से कोटद्वार के भाबर क्षेत्र स्थित घर लौट रहा था।
- कोलहू नदी पार करते समय तीनों तेज बहाव की चपेट में आ गए।
- स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा। कोलहू नदी पार करते समय एक परिवार तेज बहाव की चपेट में आ गया। नदी पार कर रहे पति-पत्नी और गोद में मौजूद बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गए। लोगों की मदद से व्यक्ति को तो बचा लिया गया, लेकिन उसकी पत्नी और बेटी नदी के तेज बहाव में बह गईं।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे तक चली तलाश के बाद मां-बेटी के शव बरामद कर लिए गए।
बताया जा रहा है कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र निवासी परिवार यूपी के बगनाला गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोलहू नदी पार करते समय यह हादसा हो गया।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.