कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार। पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलने की बात सामने आई। आरोपी की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है, संभावित ठिकानों पर दबिश और इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है।

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में युवक रवि प्रकाश पर तीन दिनों में दो बार फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल, कारतूस समेत वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते हमला करने की बात कही, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की समाधि राजघाट स्थित राष्ट्रीय स्मृति परिसर में बनाने को मंजूरी दे दी है। समाधि निर्माण के लिए डिजाइन में संशोधन के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि बजट और अन्य औपचारिकताओं पर काम जारी है। प्रणब मुखर्जी पश्चिम बंगाल से जुड़े पहले प्रमुख नेता होंगे, जिनका स्मारक राजघाट परिसर में बनाया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट कर खुद को ‘बल्लू दादा जाफराबादी’ बताने वाला युवक साथी समेत गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, झपटमारी का मोबाइल और हथियारों से जुड़े वीडियो बरामद किए। पूछताछ में मोबाइल झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पुलिस अवैध हथियारों के नेटवर्क की जांच कर रही है।

दिल्ली के जसोला विहार में जर्जर मकान तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल। मलबे में दबे तीन मजदूरों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ठेकेदार को गिरफ्तार किया, सुरक्षा मानकों की जांच जारी।

• सीएम रेखा गुप्ता ने मांडी रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की। • सड़क विकास की जिम्मेदारी एनएचएआई को सौंपने के लिए नितिन गडकरी को पत्र लिखा। • 8.8 किमी लंबी मांडी रोड दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाला अहम मार्ग है।

• डीटीसी बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट व्यवस्था खत्म हो जाएगी। • 1 अगस्त से महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड जरूरी होगा। • दिल्ली में अब तक करीब 15 लाख स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

• अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े विवाद पर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की। • उन्होंने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। • केजरीवाल ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता जरूरी है।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में बैंक्वेट हॉल विवाद के दौरान फायरिंग, एक महिला के पैर में लगी गोली। आरोप है कि 10 से 15 लोगों ने शुभम बैंक्वेट हॉल के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के एंगल से पुलिस जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने टीवी चैनलों पर हर घंटे अधिकतम 12 मिनट विज्ञापन प्रसारण की ट्राई की व्यवस्था को वैध ठहराया। कोर्ट ने कहा कि विज्ञापन समय तय करना ट्राई के अधिकार क्षेत्र में है और इसका उद्देश्य दर्शकों को बेहतर अनुभव देना है। प्रसारकों की याचिकाएं खारिज, अब चैनल एक घंटे में 10 मिनट कमर्शियल और 2 मिनट सेल्फ प्रमोशनल विज्ञापन ही दिखा सकेंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर-मंतर पर सीजेपी का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। सीजेपी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर निशाना साधते हुए तत्काल कटौती की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद देश में ईंधन सस्ता नहीं हुआ, जिसका फायदा जनता को मिलना चाहिए। आप संयोजक ने दावा किया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से महंगाई घटेगी और आम लोगों को राहत मिलेगी।

लगातार मानसूनी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। गुजरात, महाराष्ट्र और असम के कई शहरों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे आम जनजीवन और आवागमन प्रभावित हुआ। जलनिकासी व्यवस्था की खामियां एक बार फिर सामने आईं, जबकि दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी कारोबारियों और आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई, हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार बारिश के कारण इमारत कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है, हादसे की जांच जारी है।

दिल्ली: पुलिस ने पहाड़गंज फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी पवन पहलवान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। बिल्डर कार्यालय फायरिंग केस में पुलिस ने कई राज्यों में अभियान चलाकर आरोपी तक पहुंच बनाई।