दिल्ली में पुलिसकर्मी पर पत्नी को गोली मारने का आरोप, वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

HIGHLIGHTS
- पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार।
- पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गोली चलने की बात सामने आई।
- आरोपी की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है, संभावित ठिकानों पर दबिश और इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है।
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली जिला एटीएस में तैनात बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना ईस्ट विनोद नगर की गली नंबर-2 में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सोमवार तड़के मनीष की पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनीष भाटी ने पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। इलाके में निगरानी बढ़ाने के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.