कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…



लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ किया जाए और किसी भी पीड़ित को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि समाधान प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और गुणव…


लखनऊ में लखीमपुर खीरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी सोमवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई। गौरतलब है कि लखीमपुर खी…



बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सायोनी घोष को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक तनाव का कारण बन गया है। मामला उस समय और बढ़ गया जब हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने मंच से विवादित बयान दे दिया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सायोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए सिकंदराबाद में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्र…

लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार और नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए जाने के बाद आयोजित इस बैठक में कुल 12 प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर रहा। सरकार ने इसके लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आयोग प्रदेश के सभी 75 जिलों में जातीय और आर्थिक आंकड़ों का अध्ययन करेगा और उसी के आ…

