लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चतरा जिले के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर शाहदेव उर्फ सहदेव महतो सहित कुल चार कुख्यात नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान में दो AK-47 राइफल, एक विदेशी (अमेरिकी) राइफल, कई देसी हथियार, बड़ी संख्या में कारतूस, नक्सली दस्तावेज और…