कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

NSA अजीत डोभाल को पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 मिला। अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति में डोभाल के योगदान की सराहना की। डोभाल ने युवाओं से राष्ट्रहित को निजी हितों से ऊपर रखने की अपील की।

पुलिस ने हमले के मामले में उत्तर प्रदेश से मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की। जांच में सामने आया कि हमलावरों को एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

TISS ने अनपेक्षित परिस्थितियों का हवाला देते हुए 2 अगस्त को होने वाला 86वां दीक्षांत समारोह स्थगित किया। समारोह में CJI सूर्यकांत और बॉम्बे हाई कोर्ट के कार्यवाहक CJI रवींद्र घुगे के शामिल होने की योजना थी। सुरक्षा को लेकर मिले इनपुट के बाद कैंपस में संभावित विरोध की आशंका जताई गई थी।

हादसे से पहले इमारत को खतरनाक घोषित किया जा चुका था और उसमें मरम्मत का कार्य चल रहा था। एनडीआरएफ, दमकल और अन्य बचाव दल मौके पर राहत एवं रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।

महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस का कार्यालय मंत्रालय से एअर इंडिया बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। नरीमन पॉइंट की 23 मंजिला बिल्डिंग में CM ऑफिस और अन्य सरकारी विभागों को जगह मिलेगी। इस शिफ्टिंग से सरकार को किराए के खर्च में करीब 200 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।

उद्धव ठाकरे ने जेन जी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज और संत ज्ञानेश्वर से की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहकर कमतर आंकना गलत है। ठाकरे ने कम उम्र में शिवाजी महाराज और संत ज्ञानेश्वर के योगदान का उदाहरण दिया।

मुंबई में स्ट्रोक पीड़ित बुजुर्ग को शराब पीकर गाड़ी चलाने के शक में थाने में रखा गया। परिवार ने इलाज में देरी से लकवा होने का लगाया आरोप। विधायक अमित सतम ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने डॉक्टरों से मारपीट मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को तुरंत जमानत देने से इनकार किया। कोर्ट ने कहा कि कोई भी चुना हुआ प्रतिनिधि नागरिकों पर फाइलों और कुर्सियों से हमला नहीं कर सकता। हाई कोर्ट ने मामले की जांच DCP को सौंपते हुए 31 जुलाई तक प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

E20 एथनॉल ब्लेंड फ्यूल पॉलिसी को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट और डीपफेक मामले में नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। गडकरी ने आरोप लगाया कि कुछ पोस्ट में उन्हें और उनके परिवार को E20 नीति से गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। गडकरी ने E20 ईंधन का बचाव करते हुए कहा कि इससे किसी कार में समस्या आने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 18 वर्षीय NEET छात्रा अंकिता सांगले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, NEET परीक्षा में उम्मीद से कम 166 अंक मिलने के बाद अंकिता तनाव में थी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

नीट विरोध प्रदर्शन के बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मुंबई में छात्रों के समर्थन में विजय मार्च निकाला। राज ठाकरे ने कहा कि छात्र आंदोलन की सफलता ने जेन-जी की ताकत और सरकार को चुनौती देने की क्षमता दिखाई है। ठाकरे बंधुओं ने नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

पेपर लीक मामले पर संजय राउत ने निर्मला सीतारमण के बयान पर निशाना साधा। राउत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से छात्रों के समर्थन में आगे आने की मांग की। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज।

शरद पवार के मुताबिक, उनकी पहल के बाद सरकार और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच संवाद शुरू हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को देश की युवा शक्ति की बड़ी जीत बताया।

टीईटी पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया। भिवंडी पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क और अन्य आरोपियों से जुड़े खुलासे की उम्मीद है।

नागपुर में SDAL ने भारतीय सेना के सामने स्वदेशी काउंटर-ड्रोन सिस्टम ‘भार्गवास्त्र’ का सफल ट्रायल किया। यह सिस्टम ड्रोन स्वार्म, UAV और हथियारबंद ड्रोन के खतरों से निपटने के लिए विकसित किया गया है। भार्गवास्त्र को रेगिस्तान, मैदानी क्षेत्रों और 5000 मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया जा सकता है।