कांकेर: बघेल सरकार नक्सलियों के सामने हैं नतमस्तक- अरुण साव

कांकेर में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी पहुंचे। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन कर आगामी चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह बैठक चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम है। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका को बताएगी।

प्रदेश की जनता से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील
वहीं दंतेवाड़ा नक्सल हमले में 2 शहीद जवानों के शव को नक्सलियों द्वारा गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने दिये जाने के मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्य जनक खबर है। जो सरकार की विफलताओं को दर्शाती है। सरकार नक्सलियों के सामने नतमस्तक नजर आ रही है। कांकेर से कई राजनीतिक आंदोलन की शुरूआत हुई है। आज की बैठक में उपस्थित बहनों की आवाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उठेगी। 

अरुण साव बोले- ये सरकार शराबबंदी के वादे से भाग रही
अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने छग की राजनीतिक परिस्थिति ऐसी बना दी है कि छत्तसीगढ़ में माताओं बहनों का जीना दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरेआम वादाखिलाफी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। सरकार बनते ही 100 दिनों में शराबबंदी करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अपने वादे से मुकरते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि जनता पीना बंद करेगी तो शराबबंदी लागू करेंगे। ये सरासर छग की बहनों के साथ धोखा है। जिन्होंने शराबबंदी के नाम पर कांग्रेस को वोट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here