दिल्ली। शाहबाद डेरी इलाके में सोमवार देर रात बवाना के एक उद्यमी की हत्या से जुड़े फरार आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की।
दोनों ओर से हुई गोलाबारी
मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से लगभग 11-12 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह सुरक्षित रहे।
अंततः पुलिस ने घायल आरोपियों को काबू कर लिया। उनकी दोनों पैरों में गोली लगी थी, और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।