मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी निवासी अनुज त्यागी एडवोकेट की पत्नी रितिका त्यागी का उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा में चयन हो गया है। वह सीधे अपर जिला जज बनेंगी।
रितिका त्यागी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह एक गृहिणी की भूमिका भी निभा रही हैं। उनका बेटा कर्तव्य त्यागी 17 वर्ष और बेटी काव्या 14 वर्ष की है। कर्तव्य 12वीं और काव्या 10वीं की स्टूडेंट है। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए उन्होंने 15 साल तक अपने घर पर ही सेल्फ स्टडी की है।
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, अधिवक्ता अनिल जिंदल, सुनीलदत्त शर्मा, निष्चल त्यागी आदि ने घर पहुंचकर रितिका त्यागी को बधाई दी।