कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में बारिश से पहले ही बादल फटने की घटना ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। निचार खंड के पटवार हलका नातपा के उपमहाल काचरंग क्षेत्र में देर रात करीब तीन बजे बादल फटने से अचानक काचरंग नाले में भीषण फ्लैश फ्लड आ गया, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है। तेज बहाव के कारण स्थानीय सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। इससे क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल व…

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दो पक्षों में विवाद गहराता नजर आया। बुधवार को जेएस एनवीरोन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका में जारी धरने में शामिल होने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जब उन्होंने धरने में शामिल होने से इनकार किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। महिला कर्मचा…


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब दिया है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथनेनी हरीश ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और यह हमेशा भारत का आंतरिक मामला रहेगा। ‘अरिया-फॉर्मूला’ के तहत आयोजित इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान के रुख पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के मंचों का राजनीतिक उपयोग स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सह-अध्यक्ष की भूमिक…

आरा (भोजपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी की कथित मुठभेड़ में मौत के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस मुख्यालय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जगदीशपुर के तत्कालीन डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को मुख्यालय क्लोज कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर अनुमंडल का नया डीएसपी नियुक्त किया गया है। पंकज मिश्रा अब अगले आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह…

