कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
बाज़ार, उद्योग और अर्थव्यवस्था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 78,204.40 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 94.35 अंक गिरकर 24,490.85 पर रहा। ब्रेंट क्रूड 87.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 177.81 अंक चढ़ा। निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर पहुंचा। फार्मा सेक्टर में 0.72 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

लोकसभा में ‘कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026’ पास हुआ है। नए बिल के बाद भविष्य में डिजिटल पेमेंट पर MDR शुल्क को लेकर फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल यूपीआई से भुगतान करना पहले की तरह ही मुफ्त है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में हिस्सेदारी बिक्री का खुलासा SAIF Partners India IV और संबंधित संस्थाओं ने किया लेनदेन ओपन मार्केट के जरिए 4 अगस्त को पूरी हुई शेयर बिक्री प्रक्रिया

मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से लिया फैसला। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति का रुख तटस्थ बनाए रखा। FY 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6% से बढ़ाकर 6.7% किया। सीपीआई आधारित महंगाई का अनुमान 5.1% से घटाकर 5% किया गया।

अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना गिरकर 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंचा। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में 3,619 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। बाजार की आगे की दिशा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की उम्मीदों पर निर्भर करेगी।

जुलाई में GST संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल से 15.4% ज्यादा है। चालू वित्त वर्ष के चार महीनों में कुल GST संग्रह 8.42 लाख करोड़ रुपये पहुंचा। जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री में करीब 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नई दरों का सबसे बड़ा फायदा होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा। घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 1 जुलाई को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में कटौती की गई थी।

ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक में बदलाव की मांग की, ईरान पर भी टैरिफ लगाने का अधिकार मांगा। बिल में रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले भारत समेत पांच देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रावधान है। नए कानून से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों और प्रस्तावित व्यापार समझौते पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सरकार ने चीनी डीलरों के लिए 4000 क्विंटल स्टॉक सीमा तय की। डीलर अब 30 दिन से ज्यादा समय तक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे। नई पाबंदी 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही, सेंसेक्स करीब 730 अंक और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा चढ़ा। बीएसई का बाजार पूंजीकरण 3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 482 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत ₹2,640 गिरकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम हुई। चांदी के भाव में ₹5,200 की गिरावट दर्ज की गई और कीमत ₹2,24,800 प्रति किलोग्राम पहुंची। कमजोर वैश्विक रुझान और रुपये की मजबूती को कीमतों में गिरावट की वजह बताया गया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया है। RBI के अनुसार, नियमों के उल्लंघन के चलते बैंक का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, अब लिक्विडेशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कोर्ट ने SBI के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है।

पांच सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। सेंसेक्स 580 अंक और निफ्टी 153 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से बाजार को सहारा मिला।

भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 332 अंक गिरकर 76,059.77 पर बंद। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा। रियल्टी, ऑटो और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान, जबकि एफएमसीजी और फार्मा में मजबूती रही।